JharkhandLead NewsRanchi

मेसर्स सरावगी बिल्डर्स मामले में आरोपितों के खिलाफ ईडी ने अभियोजन शिकायत दर्ज की

Ranchi : ईडी ने मेसर्स सरावगी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ज्ञान प्रकाश सरावगी और अऩ्य नौ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की है. ईडी के स्पेशल कोर्ट में हाल ही में मामले को लेकर संज्ञान लिया गया था. ज्ञान प्रकाश सरावगी जेल में हैं. मामले में ज्ञान प्रकाश सरावगी के अलावे अमित सरावगी, अभिषेक अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीस अग्रवाल, मेसर्स सनबीन डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ग्लोबल ट्रेडर्स, मेसर्स बद्रीकेदार उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सरावगी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स, मेसर्स श्रीराम कामट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स द्वारिकाधीश उद्योग प्राइवेट लिमिटेड आरोपियों में शामिल हैं. बैंक आफ इंडिया व यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया को 75 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में मनी लॉंड्रिंग के तहत जांच में जुटी ईडी ने आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस चुनाव आयोग के पत्र को चुनौती दे या गलत आरोप पर मांगे माफी: दीपक प्रकाश

38 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की है जब्त

ईडी ने मामले में अबतक 38 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की है. ईडी जांच में यह पता चला था कि ऋणकर्ता के कागजात का इस्तेमाल कर 75 करोड़ रुपये का चूना लगाया. ज्ञान प्रकाश सरावगी व उनके सहयोगियों ने छह कंपनियां बनायी थीं. इन कंपनियों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन निकाले गये थे. ज्ञान सरावगी ने कांके के हुसीर में 10 सेल डीड के जरिए करीब 300 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसे ईडी ने जब्त किया था.

इसे भी पढ़ें – रांची : इलाज के दौरान जेवर व्यवसायी की मौत, सिर में लगी थी गोली

Related Articles

Back to top button