Lead NewsNationalNEWS

राहुल गांधी को एक और झटका, 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने का लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने भेजा नोटिस

New Delhi: राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद सियासत तेज है. वहीं लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है.  नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना होगा. बीते शुक्रवार ही लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को रद्द कर दिया था. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे.

 बता दें कि राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली में 12, तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रहते हैं. वो बंगला साल 2004 से ही राहुल गांधी के नाम पर आवंटित है. यह उन्हें पहली बार तब मिला था जब वो 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद बने थे.

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मानहानि के चार साल पुराने मामले में दो साल की सजा सुनाई थी. अदालत के इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत स्पीकर ने यह कार्रवाई की.

 राहुल बने ‘डिसक्वालीफाइड MP

सांसदी जाने के बाद से ही राहुल गांधी को लेकर सियासत तेज है. विपक्षी नेताओं में भी खूब एकजुटता दिखाई दे रही है. बीते दिन यानी रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद अपने ट्विटर बायो में भी बदलाव कर लिए. अब राहुल ने अपने बायो में ‘डिसक्वालीफाइड MP’ को खास मेंशन किया.

इसे भी पढ़ें: रांची: तुपुदाना में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Related Articles

Back to top button