HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

राजधानी के सभी प्रमुख अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने की तैयारी

Ranchi : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, झारखंड के द्वारा शुक्रवार को रांची के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभा कक्ष में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अभियान निदेशक पवन कुमार (भा.प्र.से) के द्वारा की गई. इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में रांची  के सभी प्रमुख अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने के संबंध में विस्तार से विमर्श किया गया. इस योजना के तहत सभी प्राइवेट अस्पतालों में शत प्रतिशत हेल्थ प्रोफेशनल की रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी की रजिस्ट्री एवं अन्य घटकों को पूर्ण रूप से लागू करने पर बल दिया गया. राज्य अभियान निदेशक ने अपने संबोधन में एबीडीएम के सभी घटकों को तत्काल प्रभाव से राज्य के प्राइवेट स्पतालों में लागू करने की बात कही. इस संदर्भ में बताया कि  झारखंड में अभी भी प्राइवेट अस्पताल अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम उपयोग कर रहे हैं. वैसे अस्पताल जो अभी वर्तमान में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं, वे डिजिटल हेल्थ इन्सेन्टिव स्कीम (DHIS) की  प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पतालों में स्कैन एंड शेयर की सुविधा शुरू की गई है. इसे सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी शुरू करने की अपील की गई. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत सभी प्राइवेट अस्पतालों में एबीडीएम enabaled HMIS लागू करने की बात की जा रही है. इसे प्रोत्साहन राशि से भी जोड़ा गया है. इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई. इस कार्यक्रम में रांची के प्रमुख अस्पताल गुरु नानक हॉस्पिटल, लाइफ केयर, मेदांता, वेल्काईन हॉस्पिटल, आर.पी.एस, राजू सेवा सदन, रिंची हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, आर्चिड हॉस्पिटल, रांची ट्रस्ट हॉस्पिटल, रानी हॉस्पिटल, श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, माँ राम प्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शैल्बी डिवाईन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इत्यादि अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. कार्यक्रम में एबीडीएम के संयुक्त निदेशक राजन कुमार, मोनिका राणा के अलावे एबीडीएम की समस्त राज्य स्तरीय टीम भी उपस्थित थी.

Related Articles

Back to top button