
Koderma : सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश उत्सव पर्व के मौके पर चौथे दिन शुक्रवार को अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. इस दौरान गुरुनानक की गुरुवाणी, कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा. प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से शुरू होकर स्टेशन रोड होते हुए गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा पहुंची, जहां से स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा कलगीधर होते हुए वापस गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची.
प्रभात फेरी में हरजीत सिंह सलूजा, जसपाल सिंह गोल्डन, गुरमीत सिंह रिकी, हरभजन सिंह खालसा, जोशी सिंह, अमनदीप सिंह सलूजा, कीरथ सलूजा, चिराग सलूजा, प्रतीक छाबड़ा, जसवीर कौर, कोमल कौर, कुलदीप कौर, गुरप्रीत कौर, अमरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, रजनी बग्गा, इंद्रजीत कौर छाबड़ा सहित दर्जनों धर्मावलंबी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री के दावों के उलट मंदी में इकॉनमी, दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी गिरा
शनिवार को लंगर का आयोजन
शनिवार को प्रभात फेरी का अंतिम दिन है. महेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अखंड पाठ की अंतिम लड़ी पढ़ी जायेगी. मौके पर अमृतसर से आये रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन का आयोजन किया जायेगा, साथ ही गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन भी किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: बंद घर का ताला तोड़ सोने के जेवरात समेत कैश ले उड़े चोर




