NEWS

गोमिया: परियोजना पदाधिकारी से मिला सीटू का प्रतिनिधिमंडल

Gomia: सीसीएल के कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के नवनियुक्त परियोजना पदाधिकारी ए.के श्रीवास्तव से एनसीओईए (सीटू) स्वांग वाशरी शाखा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मिले. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने स्वांग वाशरी के नवनियुक्त परियोजना पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मजदूरों की समस्याओं से संबंधित 12 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. प्रतिनिधि- मंडल में शामिल यूनियन के स्वांग वाशरी शाखा सचिव राकेश कुमार ने कहा की नए परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में हम उम्मीद करते हैं कि स्वांग वाशरी की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी एवं यहां व्याप्त मजदूरों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होगा. उन्होंने कहा स्वांग वाशरी में कार्यरत मजदूर जो काफी मेहनत व लगन से उत्पादन क्षमता को बढ़ाएं रखने में लगे रहते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी अनेकों समस्याएं व्याप्त है. उन्होंने कहा हम मांग करते हैं. यहां कार्यरत मजदूरों की समस्याओं से संबंधित दिए जा रहे मांग पत्र पर अविलंब हमारी यूनियन के साथ एक वार्ता आयोजित की जाए और उन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाए.
मौके पर प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के पदाधिकारी राजकुमार मल्लाह मोहम्मद इसराइल, सोबिया देवी, अब्दुल लतीफ, मोहनलाल कुमार आदि कई लोग शामिल थे.

Related Articles

Back to top button