
Patna : बिहार की राजनीति में दखल रखनेवाले भाजपा नेता सुशील मोदी अब राज्यसभा जायेंगे. भाजपा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को केंद्र की राजनीति में भेजने का फैसला किया है. यही वजह है कि बीजेपी ने सुशील मोदी को अपना राज्यसभा का उम्मीदवार चुन लिया है. देखा जाये तो भाजपा ने इस कदम से एक तीर से दो निशाने साधे हैं.
सुशील मोदी राज्यसभा की उस सीट से राज्यसभा जायेंगे जो लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं थी, शायद इसी कारण बीजेपी ने उसे किनारे लगाने का फैसला किया है. यदि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहता तो यह सीट लोजपा के खाते में जा सकती थी.
इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री के दावों के उलट मंदी में इकॉनमी, दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी गिरा




