JamshedpurJharkhand

गालूडीह में बाइक की टक्कर से गाय मरी, ट्रेलर के धक्के से स्कूटी सवार जख्मी

Jamshedpur : गालूडीह थाना क्षेत्र की खड़िया कॉलोनी के पास दो अलग-अलग दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. एक को पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. वही दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार परसुडीह से खड़गपुर जाने के क्रम में बाइक सवार मिलन जाना खड़िया कॉलोनी के पास अचानक एनएच पर गाय आ जाने के कारण उसके टकरा गया था. इस घटना में गाय की मौत हो गयी थी. मोटरसाइकिल चालक को हल्की चोट लगी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी थी. गाय की मौत से लोगों में आक्रोश था, पर कुछ समझदार लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ. घायल मिलन जाना  प्राथमिक इलाज के बाद घर चला गया. इधर देर शाम मेला घूम कर आ रहे बड़ाखुशी पंचायत के टोला काड़ाधोड़ा का साधन महतो स्कूटी से घर जा रहा था. इसी क्रम में जमशेदपुर की ओर से आ रहे रहे ट्रेलर ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी. टक्कर से स्कूटी सवार सड़क से दूर जा गिरा. इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. इधर घटना की सूचना पाकर गालूडीह थाना के एसआई अरुण गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घायल स्कूटी सवार को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा. गालूडीह पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें – 10 वर्षीय लव हत्याकांड के खिलाफ जमुआ के लोगों ने गिरिडीह शहर में निकाला कैंडल मार्च, हत्याकांड का छठा आरोपी भी धराया

Related Articles

Back to top button