JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

पॉल्यूशन कंट्रोल: रांची नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां होगी Electric Vehicle में कंवर्ट, कुछ चलेगी CNG से

Ranchi: रांची नगर निगम शहर में पॉल्यूशन के बढ़ते लेवल को लेकर गंभीर है. लगातार प्रयास किया जा रहा है कि कैसे पॉल्यूशन को कंट्रोल किया जाए. अब नगर निगम ने शहर में चल रही बसों और कूड़ा गाड़ियों को सीएनजी में कंवर्ट करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा दर्जनों कूड़ा गाड़ियों को इंलेक्ट्रिक व्हीकल में कंवर्ट कर दिया जाएगा. जिससे कि गाड़ियां पॉल्यूशन नहीं फैलाएगी. वहीं इसके मेंटेनेंस में भी कमी आएगी. इतना ही नहीं फ्यूल पर होने वाला खर्च बचेगा. बताते चलें कि रांची नगर निगम अब जो भी नई गाड़ियां खरीद रहा है वह सीएनजी से चलेंगी.

सीएनजी किट से अपग्रेड होगी पुरानी बस

नगर सरकार शहरवासियों को बेहतर व प्रदूषण रहित बस सर्विस देने की योजना बना रही है. ग्रीन रांची क्लीन रांची स्लोगन के साथ इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है. पुरानी डीजल बसों को जहां सीएनजी कीट के साथ अपग्रेड किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी कर शहरवासियों को नया अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा रांची नगर निगम तीन माह के अंदर 244 नई बसों की खरीदारी भी करेगा. ताकि शहर में बस यात्रियों की आपाधापी को कम किया जा सके. पहले चरण में 40 बसों की खरीदारी व अपग्रेडेशन के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया भी की जा चुकी है.

पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए एंटी स्मॉग गन

समर कैपिटल के नाम से मशहूर रांची की हवा और मौसम फिर से से पहले जैसा करने की तैयारी चल रही है. बढ़ते एयर पॉल्यूशन को देखते हुए रांची नगर निगम की ओर से एंटी स्मॉग गन(स्प्रिंकल मशीन) मशीन खरीदी गई है. रांची शहर की एयर क्वालिटी को दुरुस्त करने के लिए फिलहाल 4 एंटी स्मॉग गन चल रहे है. ये स्मॉग गन न सिर्फ एयर पॉल्यूशन को दूर कर रहे है बल्कि जरूरत पड़ने पर ये फायर फाइटिंग के लिए भी काम आएंगे. इन गाड़ियों की मदद से शहर भर में रोस्टर वाइज इसका इस्तेमाल उस वक्त किया जाएगा जब सबसे ज्यादा डस्ट उड़ते हैं. बताते चलें कि 4 मशीनों के लिए निगम ने करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: सितंबर में समाप्त हो रही टेक्सटाइल पॉलिसी, 2021 में मिला था एक्सटेंशन

 

Related Articles

Back to top button