NEWS

1 मार्च को आकांक्षा 2020 के लिए 15293 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, मंगलवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Ranchi: राज्य के गरीब और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आकांक्षा 40 प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. इसके तहत परीक्षा लेकर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है.

वर्ष 2020 के लिए आकांक्षा-40 परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाती है. इस वर्ष आकांक्षा परीक्षा 1 मार्च को ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी बने बीजेपी के विधायक दल के नेता, सदन में होंगे नेता प्रतिपक्ष

इंजीनियरिंग में सर्वाधिक उम्मीदवार

आकांक्षा 2020 में कुल 15293 उम्मीदवार शामिल होंगे. इसके लिए प्रवेश पत्र मंगलवार (25 फरवरी) से डाउनलोड किये जा सकेंगे. जैक की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया है.

इस वर्ष की परीक्षा में इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए 8556 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. वहीं मेडिकल परीक्षा की तैयारी के लिए 6737 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. इस परीक्षा के लिए 55 सेंटर बनाये गये हैं.

इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए चयन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या मेडिकल के मुकाबले ज्यादा है.

ऑब्जेक्टिव और एमसीक्यू टाइप होंगे सवाल

उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा 120 अंक की होगी. इंजीनियरिंग की परीक्षा में शामिल होनेवाले परीक्षार्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल हल करने होंगे. वहीं मेडिकल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवाल हल करने होंगे. एक उम्मीदवार किसी एक ही परीक्षा में शामिल हो सकेगा.

परीक्षा तीन घंटे की होगी. परीक्षा में सवालों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिये जायेंगे. वहीं परीक्षा का समय 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक का है. परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल एमसीक्यू और ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किये गये हैं, जबकि नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है. एक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कटेंगे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड हाइकोर्ट का फैसला, बिहार के लोगों को राज्य में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

गुमला से सबसे कम विद्यार्थियों ने किया आवेदन

आकांक्षा 2020 में शामिल होने के लिए क्रमश: सभी जिला से विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें सबसे कम आवेदन गुमला जिला से है. यहां से इंजीनियरिंग के लिए 56 और मेडिकल के लिए 42 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

जिलावार आवेदन

जिलाइंजीनियरिंगमेडिकल
रांची728482
रामगढ़307211
दुमका196123
पूर्वी सिंहभूम577526
गढ़वा105124
गिरिडीह682514
गोड्डा495465
गुमला5642
हजारीबाग515473
जामताड़ा464481
खूंटी11268
सिमडेगा70115
लातेहार185227
पाकुड़221172
सरायकेला136163

इसे भी पढ़ें –    चंद्रपुरा : सीसीएल की बंद खदान में नहाने गये डीएवी के दो छात्रों की डूबने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button