
Bermo : बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल के मकोली स्थित बंद सात नंबर खदान में सोमवार को डीएवी ढ़ोरी के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गयी. दोनों के शव स्थानीय गोताखोरों ने निकाले.मृतकों की पहचान सेंट्रल कॉलोनी मकोली निवासी कुमार हजाम के पुत्र गणेश शर्मा (12 वर्ष) और बालगोविंद महतो के पुत्र आर्यन कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना के बाद स्थानीय तैराकों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को खदान से शाम को बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें : बेरमो के रोड सेल में हर महीने हो रही है औसतन 2.5 करोड़ की अवैध वसूली, प्रेस से लेकर पुलिस सब सेट
बच्चे खदान में स्नान करने चले गये
उक्त खदान से पहले हजाम ठाकुर के पुत्र गणेश का शव निकाला गया.इसके बाद बालगोविंद महतो के पुत्र आर्यन का शव भी स्थानीय गोताखोरों द्वारा निकाला गया. बताया जाता है कि दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ खेलने गये थे. इसी क्रम में ये दोनों बच्चे खदान में स्नान करने चले गये. इस बीच दोनों गहरे पानी में चले गये और डूब गये. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, शिवनंदन चैहान, परवेज अख्तर, धीरज गिरि, वार्ड पार्षद आजय जायसवाल सहित चंद्रपुरा के एएसआई मनजीत सिंह आदि सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें : #Patthalgadi गांवों के आदिवासियों में भय और अनिश्चितता का माहौल कायम : महासभा




