DhanbadJharkhand

धनबाद के गोविंदपुर में लूटकांड मामला में पुलिस ने किया उद्भेदन, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में लूट कांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन किया है. लूट में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तारी किया है. यह जानकारी ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को समाहरणालय में स्थित पुलिस के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र में 29 जून की रात को गोडतपा में टिंकू कुमार बाबू के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने घटना की शिकायत गोविंदपुर थाना में की थी.

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया. टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई. जांच दौरान के कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई. जब उन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. इसके साथ ही कुछ तकनीकी साक्षी का भी दौरान किया गया जिसके आधार पर उन लोगों की संलिप्तता सामने आई.

पता पर चार लोगों को अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार उन अपराघियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वही उनके निशानदेही पर लूट की गई बाइक को भी बरामद कर ली गई है. व्हाई इस कांड में शामिल कर अपराधियों में 3 अपराधी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वही एक अपराधी बलियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वही इस कांड में अन्य लोगों की संलिप्त होने है. जिसकी जांच की जा रही है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button