Khas-KhabarNational

#JNU के शोध छात्र शरजील इमाम की तलाश में छह राज्यों की पुलिस, हिरासत में शरजील का भाई

New Delhi: जेएनयू के रिसर्च के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ छह राज्यों में देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है. और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.वहीं बिहार के जहानाबाद से पुलिस ने शरजील इमाम के भाई को हिरासत में लिया है.

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़काउ भाषण देने के आरोपी शोध छात्र शरजील इमाम के खिलाफ पांच राज्यों में देशद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिये मुंबई, पटना और दिल्ली में छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा में CAA के समर्थन में निकाले गये जुलूस पर हुए पथराव में घायल नीरज प्रजापति की रिम्स में हुई मौत

शरजील की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच ने पांच टीमें लगाई हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन केंद्र के पीएचडी छात्र इमाम को जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने भी तलब किया है.

उन्होंने इमाम से तीन फरवरी तक प्रॉक्टोरियल समिति के समक्ष पेश होकर कथित भड़काऊ भाषण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. बिहार के जहानाबाद में शरजील के घर पर भी छापेमारी की गई.

छह राज्यों में शरजील के खिलाफ केस दर्ज

शाहीन बाग प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

इसके अलावा उसके खिलाफ 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दिए गए एक भाषण को लेकर शनिवार को देशद्रोह का मामला दर्ज किया. असम पुलिस ने भी शरजील के भाषणों को लेकर उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया है. सोमवार को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने भी केस दर्ज किया. साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश भी इमाम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर चुकी है.

इसे भी पढ़ेंःसावधानी :  कोरोना वायरस को लेकर झारखंड में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव ने की बैठक

जेएनयू प्रॉक्टर ने किया तलब

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य प्रॉक्टर ने शोधछात्र शरजील इमाम को तलब किया है. शाहीन बाग में प्रदर्शनों के शुरूआती आयोजकों में शामिल इमाम को तीन फरवरी तक प्रॉक्टोरियल कमेटी के समक्ष पेश होने को तथा उसके कथित भड़काऊ भाषणों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है.

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने बताया, ‘मुख्य प्रॉक्टर के कार्यालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के दफ्तर से शरजील इमाम के खिलाफ 27 जनवरी की एक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त हुई है.

रिपोर्ट में उन खबरों का हवाला दिया गया है जिनके मुताबिक शरजील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देते हुए संविधान में निहित देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा पैदा किया.’

उन्होंने कहा कि ‘रिपोर्ट में इमाम के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों का जिक्र किया गया है.’

जेएनयू के पीएचडी छात्र इमाम पर कथित भड़काऊ भाषणों देने का आरोप है. इमाम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर असम और पूर्वोत्तर को बाकी देश से अलग करने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़ेंः28 जनवरी को हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार! 3 सीटों पर अड़ी कांग्रेस, असहमति की स्थिति में 7 मंत्री ही ले सकते हैं शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button