
Kolkata: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत दोमुरपाड़ा इलाके में एक घर से देह व्यापार के संचालन का भंडाफोड़ हुआ है. मकान मालिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.
सोमवार सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुंडीबारी थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपू चंद्र नाम के व्यक्ति के घर में अंजान लोगों का आना जाना रहता था.
कई महिलाएं किसी अन्य पुरुष के साथ आती थीं और फिर कुछ दिन बाद वो किसी अन्य के साथ जाती थीं. लोगों को देह व्यापार का संदेह था लेकिन प्रमाण नहीं था.
इसे भी पढ़ें : #Ranchi के स्कूलों में नर्सरी, यूकेजी की एडमिशन फीस 45000 तक, जानें किस स्कूल की कितनी है फीस
रोने की आवाज आयी तो खुला राज
रविवार रात उस घर से एक महिला के रोने की आवाज आने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए. तब पता चला कि उक्त महिला अरुणाचल प्रदेश की है और उसे यहां लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है.
सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने इमारत को घेर लिया और दीपू चंद्र को पकड़ लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दीपू चंद्र और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.
पता चला है कि लंबे समय से वह अपने घर के अंदर बाहर से महिलाओं को लाता था और देह व्यापार का धंधा कराता था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में CAA के समर्थन में निकाले गये जुलूस पर हुए पथराव में घायल नीरज प्रजापति की रिम्स में हुई मौत




