
रांची : झारखंड सरकार ने द्वितीय अनुपूरक बजट की प्रक्रिया को लेकर सभी विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग द्वारा 19 नवंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार सभी विभागों को अपने अनुपूरक बजट प्रस्ताव 27 नवंबर 2025 तक हर हाल में ऑनलाइन भेजना अनिवार्य है। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र (शीत सत्र) 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए सरकार इससे पहले अनुपूरक बजट को अंतिम रूप देना चाहती है।
वित्त विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के द्वितीय अनुपूरक बजट के लिए सभी आवश्यक और तत्काल जरूरत वाले प्रस्ताव भेजे जाएँ। केवल वही योजनाएँ शामिल होंगी जिनके लिए वास्तविक आवश्यक व्यय जरूरी है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य–केंद्र शेयरिंग पैटर्न स्पष्ट किया जाए। नई योजनाएँ केवल तभी शामिल होंगी जब वे विधिवत अनुमोदित हों। प्रस्ताव भेजने का माध्यम केवल ऑनलाइन होगा: वेबसाइट: jkbudget.jharkhand.gov.in → budget → supplementary second
27 नवंबर अंतिम तिथि
विभागों को चेतावनी:
समय सीमा के बाद भेजे गए प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
राशि मांग में पारदर्शिता
विभागों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रस्तावों के साथ—
परियोजना की प्रगति,
अभी तक खर्च की गई राशि,
और शेष कार्यों के लिए जरूरी बजट
का स्पष्ट व प्रमाणिक विवरण संलग्न हो।
शीत सत्र में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट
5 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान ही सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसी कारण सभी विभागों से समय पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।




