
New Delhi: दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने है. राजनीति चरम पर है. वहीं चुनावी माहौल के बीच देश के वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का विवादित और भड़काऊ बयान सामने आया है.
वहीं बयान पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए रिटार्निंग ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी है.
इसे भी पढ़ेंः#JNU के शोध छात्र शरजील इमाम की तलाश में छह राज्यों की पुलिस, हिरासत में शरजील का भाई
क्या कहा अनुराग ठाकुर ने
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रिठाला से BJP उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें अनुराग ठाकुर ने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को गोली मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया. रैली में वित्त राज्य मंत्री ने कहा ‘देश के गद्दारों को’, जिसपर भीड़ ने कहा, ‘गोली मारो.’
जनसभा में ठाकुर ने दिल्ली के शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा.
ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें. बता दें कि भाजपा के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है.
चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोगों को ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाये जाने की घटना के सिलसिले में उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है.
Delhi CEO has sought a report from the returning officer of Delhi’s Rithala constituency over Union Minister and BJP MP Anurag Thakur’s speech at an election rally yesterday. (file pic) pic.twitter.com/lr5a0zWyM9
— ANI (@ANI) January 28, 2020
कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ेंःदो साल बाद रिम्स में अपने पति लालू से मिलीं राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती भी थीं साथ में
दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, मामले पर संज्ञान लिया गया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है. हालांकि, अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.’’
रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.”
विरोधियों के निशाने पर अनुराग ठाकुर
सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा दिए गए एक बयान पर विपक्ष आगबबूला है.
वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में नहीं जेल में होना चाहिए. बीजेपी को कैबिनेट में ऐसे ही जाहिल मिलते हैं.’
अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. कपिल सिब्बल ने ट्विटर पर लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले या उन्हें चुप करने वालों में से असली गद्दार कौन है हम पहचान सकते हैं.
This is not the India Gandhiji dreamed of :
“ Desh ke gaddaron ko
Goli maro saalon ko “Between the two :
Those who protest peacefully
or
Those who are hell bent to silence them ?
We can recognise the real “ gaddars “ !
— Kapil Sibal (@KapilSibal) January 28, 2020
कपिल सिब्बल ने लिखा, ‘इंदिरा गांधीजी ने कभी ऐसा नहीं सोचा था, ‘..देश को गद्दारों को.. गोली मारो ….. को’. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और उनकी आवाज़ को बंद करने वाले इनमें से हम असल गद्दारों को पहचान सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है.
इसे भी पढ़ेंःसुप्रीम कोर्ट ने CAA के बाद #NPR पर रोक लगाने से इनकार किया, केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा




