Jamshedpur

सांसद ने शीतकालीन सत्र में बेटियों के शिक्षा व्यवस्था पर किया सवाल 

Ghatshila :  सांसद विद्युत वरण महतो ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में एक विशेष महत्वपूर्ण विषय जो झारखंड प्रदेश की बेटियों की शिक्षा व्यवस्था के लिए लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री माननीय डॉ सुभाष सरकार के समक्ष रखा. सांसद श्री महतो ने कहा झारखंड अकूत खनिज संपदाओं से भरपूर होने के बावजूद आज भी बेटियों के उच्च शिक्षा के मामले में प्रदेश की कुल 24 जिला में से लगभग 19 जिले आकांक्षी हैं. उन्होंने कहा विकास की अभाव तथा आर्थिक तंगी के कारण यहां की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं. न नौकरी और न दूसरे क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाते हैं. सांसद ने शिक्षा मंत्री से सवाल करते हुए पूछा इन सभी आकांक्षी जिलाओं के बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर अपने अधिकार को बेहतर तरीके से प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से क्या उपाये किये जा रहे हैं. इसपर मंत्री ने कहा रूसा स्कीम के माध्यम से उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसे विमेंस कॉलेज जमशेदपुर, चतरा, लातेहार, पाकुड़, रामगढ़ जैसे सभी शिक्षा संस्थानों के उच्च शिक्षा में विकसीत किया गया है.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला : कृष्णानगर की समस्याओं को जानने पहुंची डॉ सुनिता देवदूत

Related Articles

Back to top button