
Bundu: राहे हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर कोईरी को पुलिस ने पुरुलिया जिला के कोड़ाडीह से गिरफ्तार कर लिया है. बीती देर रात आरोपी बुंडू निवासी अर्जुन महतो को गोली मार कर फरार हो गया था, जहां ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
आज सुबह बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रतिभान सिंह राहे पुलिस के साथ मिल कर आरोपी के पुरुलिया स्थित घर कोड़ाडीह पहुंचे, जहां वह ट्रैक्टर लेकर काम करने जा रहा था. मौके पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा राहे थाना ले आयी है.
आरोपी के पास से हमले में ईस्तेमाल किया हुआ हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस आरोपी से हर बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. जानकारी दी गयी कि मामले को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे.
इसे भी पढ़ें – झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा



