
Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र के मानकी में बुजुर्ग शिवराम लोहरा की गला रेत कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.
हत्या की घटना को अंजाम देनेवाले आरोपी चरकू उर्फ यशवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार हुए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अंधविश्वास के चलते शिवराम लोहरा की गला रेत कर हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें – सरकारी दावा झारखंड #ODF: गुमला ने पूरा किया 90% टारगेट लेकिन निर्माण के नाम पर एक करोड़ का घोटाला
अंधविश्वास में की गयी थी हत्या
गिरफ्तार हुए आरोपी चरकू उर्फ यशवंत सिंह ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि तीन महीने पहले उसका बड़ा भाई सूरज सिंह सड़क हादसे में घायल हो गया था.
इसके बाद सूरज का काफी इलाज कराया गया लेकिन वो ठीक नहीं हुआ और उसकी मौत हो गयी. फिर अभियुक्त यशवंत को लगा कि शिवराम लोहरा ने जादू-टोना कर उसके भाई की हत्या की है.
अंधविश्वास के चक्कर में यशवंत ने नौ सितंबर को शिवराम की गला काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यशवंत चान्हो थाना क्षेत्र के पता चोड़ा गांव का रहनेवाला है. फिलहाल वो खलारी थाना क्षेत्र के मानकी कोलियरी में रहता था.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: 25 Oct से लेकर 5 Nov तक हो सकती है झारखंड में चुनाव की घोषणा, पार्टियां बड़ी रैली की तैयारी में
नौ सितंबर की रात की गयी थी हत्या
नौ सितंबर को करमा पूजा के दिन खलारी थाना क्षेत्र के मानकी कोलियरी काली मंदिर परिसर में अज्ञात अपराधियों ने 80 वर्षीय शिवराम लोहरा की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी.
इस मामले में खलारी थाना में केस दर्ज किया गया था जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 23 वर्षीय चरकू उर्फ यशवंत सिंह को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – #DoubleEngine सरकार में बेबस छात्र- 6 : सिर्फ विज्ञापन और आवेदन तक ही सिमटी रही 56 सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति



