JharkhandRanchi

लव जेहाद मामले के आरोपी मोहसिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची में लव जेहाद के मामले में आरोपी मोहसिन अंसारी को पुलिस ने एसएसपी अनीश गुप्ता के आदेश पर उसके घर केदेल गांव से गिरफ्तार किया. मोहसिन अंसारी पर लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और जातिसूचक शब्द बोल कर गाली देने आरोप लगा है. लड़की के दोबारा बयान पर सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें- रांची में जमीन को लेकर हो सकता है गैंगवार, सीआईडी को जमीन कारोबार से जुड़े अपराधियों की जानकारी…

क्या है पूरा मामला

रांची के सुखदेव नगर थाना नगर क्षेत्र में रहनेवाली लड़की ने सुखदेव नगर थाना में अपने दिये आवेदन में लिखा है कि उसके साथ मोहसिन अंसारी ने धोखाधड़ी करके विवाह किया. एवं जबरदस्ती उसे धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया. पीड़ित लड़की ने अपने आवेदन में लिखा है कि बीआइटी के केदेल गांव का मोहसिन अंसारी हमेशा उसे परेशान करता था. उसने अपना नाम राजेश बताया था. एक दिन घूमने फिरने के दौरान उसे मारवाड़ी कॉलेज के नीचे एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़ें- एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में दोनों नक्‍सलियों को फांसी की सजा

सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज करवाया गया था

लव जिहाद की शिकार हुई लड़की और उसके माता-पिता ने सुखदेव नगर थाना में युवक मोहसिन और निकाह करानेवाले काजी के खिलाफ बुधवार को सुखदेव नगर थाना में धर्मांतरण का मामला दर्ज कराया था. लड़की ने अपने आवेदन में कहा है कि मोहसिन अंसारी फोटो और वीडियो बना कर उसे लगातार डरा-धमका कर शारीरिक शोषण करता रहा. मोहसिन उसे हमेशा आश्वासन देता रहा कि मैं हिंदू लड़का हूं तुम्हारे बालिग होने पर तुमसे शादी कर लूंगा.

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों नशे का इंजेक्शन लगाकर युवक को 6 सालों से बना रखा था बंधक !

शादी करने के नाम पर जबरदस्ती ले गया था

लड़की ने अपने आवेदन में लिखा है क 23 अगस्त की शाम 4:00 बजे वह उसके पास आया और उसे घर के पास पहाड़ी मंदिर में शादी करने के नाम पर जबरदस्ती ले गया. उस रात उसने उसे बीआइटी मेसरा में अपनी नानी के घर रखा एवं उसके साथ दुष्कर्म किया. वहां उसे पता चला की वह मुस्लिम है और उसने धोखा दिया है. उसका असली नाम राजेश नहीं बल्कि मोहसिन है.

इसे भी पढ़ें- अपनी मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधि मंडल का डीसी कार्यालय के पास धरना

इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

लड़की ने कहा है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध मणि टोला के काजी जान मोहम्मद के यहां ले गया, जहां काजी ने उसे इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए समझाया. मोहसिन तुमको रखेगा. उसने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया.

Related Articles

Back to top button