BokaroJharkhand

अपनी मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधि मंडल का डीसी कार्यालय के पास धरना

Bokaro: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मंडल ने डीसी कार्यालय के पास दस सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी ने की. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अन्य राज्यों को संविधान के तहत जो शक्ति पंचायत को मिली है, उसके अनुरूप यहां भी पंचायती राज को मजबूत बनाया जाये.

इसे भी पढ़ेंः एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में दोनों नक्‍सलियों को फांसी की सजा

वही जिला परिषद् में डीआरडीए का विलय करने के बाद भी इसका प्रभार परिषद को नहीं सौंपा गया है. इसे भी नियम के अनुसार किया जाए. इसके साथ जिले के हर योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास में विभागीय अधिकारी को बुलाने की मांग रखी गई. साथ ही कहा गया कि जो भी मांग को शामिल किया गया, सभी पंचायत के विकास में सहायक होंगे. इसलिये जिला प्रशासन इन मांगों पर ध्यान दे.

इसे भी पढ़ेंःबोकारो सेक्टर- 9 : स्ट्रीट 11 में डायरिया से पिता-पुत्री की मौत

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य विजय कुमार रजवार, उस्मान अंसारी, नवीन कुमार महतो, अनिता देवी,निशा हेम्ब्रम, सुनीता टुडू, फूलमती देवी, रीता देवी, मंजू कुमारी जैन, सरस्वती महतो,नीतू सिंह, गुलाबी देवी, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, मुनिया देवी, समीना खातून, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, चंद्रपुरा प्रमुख अनिता गुप्ता, चास प्रमुख सरिता देवी आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button