GiridihJharkhand

पांच लाख की लूट को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल के साथ दो लाख  नगद बरामद

Giridih :  यात्री बस में शहर के मिर्ची कारोबारी के स्टॉफ बबलू अंसारी को हथियार का खौफ दिखाकर पांच लाख की लूट करने वाले पांच अपराधियों को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो लाख नगद रुपये भी बरामद किये गये हैं. पांचों अपराधियों को पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया है.

अपराधियों के पास जब्त कैश व हथियार.

वहीं इन अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों में चार अपराधी जहां दो गांव के है. वहीं पांचवां अपराधी लताकी गांव निवासी अजय हाजरा है. शंकर राम उर्फ भोला व दीपक राम पीडंराबाद गांव का रहने वाला है. वहीं जीतेन्द्र साव और मिथिलेश साव सानडीह गांव का रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ेंः टेरर फंडिंग मामला: महेश, विनित और सोनू अग्रवाल को हाइकोर्ट से मिली राहत बरकरार

कैसे घटी घटना

पुलिस ने बताया कि अपराधियों को ये जानकारी मिल गयी थी कि 17 मार्च को बबलू अंसारी तगादा वसूली के लिए तिलैया जाने वाला है. इसके बाद पांचो ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस की मानें तो इन पांचो अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी.

जिसे यह साफ हो सके कि इन अपराधियों ने कितने और सड़क लूट की घटना को अंजाम दिया है. वैसे सोमवार को इन अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः #LockdownNow: रांची से इटली गये विनय गुड़िया ने सुनायी आपबीती, दिखाया इटली का दर्दनाक दृश्य

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button