Giridih

गिरिडीह: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Giridih: होली और चुनाव को देखते हुए जानलेवा और अवैध शराब के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार को गिरिडीह के तीन थानों की पुलिस ने एफएसटी टीम के साथ जोरदार कार्रवाई किया. इस दौरान अहिल्यापुर थाना इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पीपरासिंघा गांव निवासी दीनदयाल मंडल के घर छापेमारी किया. और दीनदयाल मंडल के घर से अलग-अलग कंपनियों का बीयर के कई बोतल जब्त किए. इस दौरान एफएसटी टीम ने दीनदयाल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार अवैध शराब का धंधेबाज दीनदयाल मंडल पिछले कई महीनों से घर से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था. इस बीच हीरोडीह थाना पुलिस ने भी महेशरायडीह गांव में छापेमारी किया. और 150 किलो जावा महुआ के साथ 20 लीटर जानलेवा महुआ शराब को नष्ट किया. हालांकि महेशरायडीह गांव में जानलेवा महुआ शराब का धंधेबाज कौन था, यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है. लेकिन जब्त महुआ शराब को छापेमारी की कार्रवाई के दौरान ही नष्ट कर दिया. तो जावा महुआ को भी नष्ट करने के साथ भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. इधर डुमरी थाना इलाके के जमुनिया नदी के समीप करियारी जंगल में जानलेवा महुआ शराब के धंधेबाज जावा महुआ बनाने की तैयारी में थे, छापेमारी के दौरान भट्ठिया सुलग रही थी, तो उस पर महुआ शराब के लिए कई बड़े बर्तन भी चढ़े थे. लिहाजा, डुमरी पुलिस ने करियारी जंगल में छापेमारी किया. और 200 किलो जावा महुआ शराब के साथ भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया. इस दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले समानों को भी जब्त कर लिया गया. वहीं अब करियारी जंगल के धंधेबाजों के पहचान में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: टैक्स भुगतान में कांग्रेस पार्टी डिफॉल्टर, नहीं हुआ है बैंक एकाउंट फ्रिज: भानु प्रताप शाही

Related Articles

Back to top button