
Giridih: गिरिडीह झामुमो ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे की बधाई दी. इस दौरान झामुमो की और से व्यजंन का भी खास व्यवस्था की गयी थी. समारोह में झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, रुपेश कुमार, झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मोजूद थे.

इधर धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के आवास पर भी होली मिलन समारोह का का आयोजन किया गया. जहां फगुआ के गीतों के बीच पूर्व विधायक को कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारी की बधाई दी. मौके पर कई युवाओं ने पूर्व विधायक के मौजदूगी में झामुमो का दामन थामा.




