
Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था के लिए आयकर नियम बराबर है. भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस के खाता फ्रिज करने के दुष्प्रचार पर हमला बोलते काँग्रेस को दस्तावेज के साथ बहस करने की खुली चुनौती दी. कहा कि काँग्रेस घोटालेबाज पार्टी है जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है, लेकिन न्यायलय में आने बचाव के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है. आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण काँग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर ही रोक लगाई गई है, न कि बैंक एकाउंट को फ्रिज किया है. आयकर मामले में काँग्रेस के द्वारा अपने अपने खाते फ्रिज होने की तुलना ‘लोकतंत्र की हत्या’ से करना देश का अपमान है. प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ भी उपस्थित थीं.
भानु ने कहा कि कांग्रेस ने 1 लाख 80 हज़ार करोड़ का कोयला, 1 लाख 76 हज़ार करोड़ का 2G स्पेक्ट्रम, 3600 करोड़ का हेलीकॉप्टर, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ गेम्स और 5000 करोड़ का नेशनल हेराल्ड घोटाला किया था. राहुल गांधी स्वयं स्टार्टड प्लेन में घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास ट्रेन में आने जाने का भी पैसा नहीं है. सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14 लाख नगद चंदा लिया, 105 करोड़ का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ ही जमा कराया. कांग्रेस ने उस समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड रुपए का आयकर वैध है. कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी. कांग्रेस के कई बैंक खाते संचालित हैं और कांग्रेस के पास एक से अधिक पैन कार्ड भी है. एक से अधिक पैन कार्ड होना स्वयं कांग्रेस के संविधान के विरुद्ध है. भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होंगे फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से ऊपर क्यों समझती हैं.

चाईबासा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद ने कांग्रेस पार्टी के खाते को फ्रिज करने से संबंधित भ्रामक बयान पर कहा कि, कांग्रेस “ घोटाले बाज” पार्टी है जो अपने घोटाला पकडे जानेपर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे में खडा करके झूठी बातें करती है, लेकिन न्यायालय में अपने बचाव के लिये दलील पेश नहीं कर पाती है. आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया र्टैक्स राशि ₹115 करोड के प्रयोग पर ही रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंर्ट को फ्रीज किया है. उन्होंने कहा कि
आयकर मामले में कांग्रेस के द्वारा अपने ‘खाते फ्रीज’ होनेकी तुलना ‘लोकतंत्र की हत्या’ से करना, देश का अपमान है.

रामगढ़ में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने इस मामले पर कहा कि कांग्रेस देश की घोटालेबाज पार्टी है. जो घोटाला पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा कर बच निकलने का प्रयास कर रही है. लेकिन जब अदालत में तथ्य पेश करने का अवसर आता है तो कांग्रेस पार्टी वहां अपना बचाव नही कर पाती है. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा डिफॉल्टर होने पर कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर रोक लगायी है. बैंक एकाउंट फ्रीज नही किया है। कहा कि आयकर मामले में कांग्रेस द्वारा खाता फ्रीज होने की तुलना लोकतंत्र की हत्या से करना देश का अपमान है.
इसे भी पढ़ें: होली में संभलकर चलाएं वाहन: हादसों को रोकने के लिए इन जगहों पर रांची पुलिस ने लगाई है Zig-Zag बैरिकेडिंग




