
Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में 10 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर हुई विनय सिंह भोक्ता हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.
उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. तीनों आरोपी विनय सिंह के रिश्तेदार हैं. सभी ने मिल कर गत 16 नवम्बर को विनय सिंह भोक्ता को उस समय मार डाला था, जब वह अपने ससुराल से घर लौट रहा था. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें – सरयू राय भले ही बीजेपी के सदस्य नहीं, लेकिन अब भी हैं विधायक और मंत्री
जमीन पर विनय के कब्जे से उसके रिश्तेदार थे परेशान
नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार पासवान ने बताया कि विनय सिंह भोक्ता और उसके गोतिया के लोगों के बीच लंबे समय से 10 बिगहा जमीन का विवाद था. उक्त जमीन पर कभी आरोपी तो कभी विनय सिंह भोक्ता काबिज रहा और जोत कोड़ किया.
हाल के दिनों में विनय सिंह भोक्ता उक्त जमीन पर कब्जा बनाये हुए था और खेती कर रहा था. यह उसके रिश्तेदार और आरोपी बजरंगी भोक्ता, भुलाई भोक्ता, भुवनेश्वर भोक्ता और धर्मेंन्द्र भोक्ता को रास नहीं आ रहा था.
ससुराल से लौटते वक्त हुई थी विनय की हत्या
इसी बीच भुलाई सिंह भोक्ता ने योजना बनायी कि जबतक विनय सिंह की हत्या नहीं करेंगे, उक्त जमीन पर कब्जा नहीं मिल पायेगा. मामले को लेकर सभी विनय की एक्टिविटी पर ध्यान रख रहे थे. इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि विनय अपने ससुराल गया है. वहां से आनेवाला है. गत 16 नवम्बर को चारों ने प्लानिंग के तहत विनय के ससुराल से घर लौटनेवाले रास्ते में घात लगा कर बैठे थे.
इसे भी पढ़ें – सीआरपीएफ को है व्यवस्था को लेकर शिकायत, पुलिस कहती नहीं है कोई परेशानी, जानिए क्या है ग्राउंड रिपोर्ट
हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया था
जैसे ही विनय सिंह भोक्ता वहां से गुजरा, धर्मेंन्द्र भोक्ता ने उसके सिर पर लाठी से वार किया और अन्य के साथ मिल कर उसकी पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. साथ ही शव को पास के जंगल में फेंक दिया. छानबीन के बाद घटना के अगले दिन जंगल से शव बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 75/19 के तहत धारा 302, 201, और 34 आइपीसी अंकित किया गया था. उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कांड में शामिल तीन अभियुक्तों बजरंगी भोक्ता, भुलाई भोक्ता, भुवनेश्वर भोक्ता और धर्मेंन्द्र भोक्ता को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें –CitizenshipAmendmentBill: गुवाहाटी बंद के दौरान बाजार में लगायी आग, प्रदर्शन, पीएम और अमित शाह के पुतले फूंके



