JharkhandLead NewsRanchi

रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का 12 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, साढ़े छह घंटे में पूरा होगा सफर

Ranchi : राज्यवासियों को एक और वंदे भारत की सौगात मिलनेवाली है. इस कड़ी में रांची से बनारस के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानीवासियों को मिल जायेगी. इसे लेकर रांची रेल मंडल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. ट्रेन की शुरुआत 12 मार्च को की जायेगी. जहां पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. ट्रेन का उद्घाटन वर्चुअली किया जायेगा. इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा व पटना के लिए संचालित हैं. रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन चलने से खास कर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी लगातार भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं. इसके अलावा अयोध्या जानेवाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे.

रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा व गया जंक्शन होकर चलेगी. रांची से बनारस एक्सप्रेस के लिए किराये की घोषणा अभी तक नहीं की गयी है. इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. वहीं, रांची रेल मंडल की मानें तो ट्रेन रांची से सुबह 5.50 में खुलेगी और दोपहर 12.10 में बनारस पहुंचेगी. वहीं, दोपहर में 1.30 बजे बनारस से चलेगी और रात 7.50 बजे रांची पहुंचेगी. ऐसे में रांची से बनारस का सफर साढ़े छह घंटे में तय हो जायेगा. इस संबध में आधिकरिक घोषणा शेष है.

इसे भी पढ़ें – होली के पहले ट्रेनों में मिल रही लंबी वेटिंग लिस्ट, स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे

Related Articles

Back to top button