National

प्रधानमंत्री असम में 18,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन : हिमंत विश्व शर्मा

Guwahati: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के अपने दो दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहली बार संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और वहां सफारी का भी आनंद लेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार दोपहर असम पहुंचेंगे और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रात बिताएंगे. शर्मा ने कहा, ”अगले दिन, वह जोरहाट में अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.”

उन्होंने कहा कि जनसभा स्थल से वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के बाद वह पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button