
Ranchi: होली से पहले रांची के लिए विभिन्न प्रमुख शहरों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है. ऐसे में टिकट की बुकिंग मुश्किल हो गयी है. रांची से चलने वाली दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, बेंगलुरु समेत अन्य महत्वपूर्ण शहरों के ट्रेनों के टिकट में लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- चाइल्ड केयर लीव बढ़ाने पर झासा ने जताया आभार
वहीं, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच लगाने के लिए रेलवे की ओर से पहल की जा रही है. वर्तमान में जयनगर और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है. रेलवे बोर्ड से सहमति मिलने पर दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से इस पर सूचना जारी की जायेगी.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रांची को चलने वाली ट्रेन में 22 मार्च को स्लिपर में 227, थर्ड एसी में 65 वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है. यह ट्रेन 37 घंटे 50 मिनट की दूरी तय कर सुबह के लगभग साढ़े छह बजे रांची पहुंचती है.
हावड़ा से रांची आने वाली ट्रेनों की स्थिति भी यहीं है. यहां 23 मार्च के क्रिया योगा में स्लिपर कोच में 102, थर्ड एसी 53 वेटिंग लिस्ट है. रांची से इन शहरों मे वापसी के लिए भी लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है.
होली में दिल्ली, बेंगलुरु से रांची आने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हैं. इन ट्रेनों में 21 मार्च से ही सीट नहीं मिल रही है. 21 मार्च के पहले से ही लंबी वेटिंग है.




