Bokaro

समय पर निविदा नहीं होने से 121 सप्लाई मजदूरों का वेतन भुगतान करेगा डीवीसी प्रबंधन

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट स्थित इन साइड सिविल में कार्यरत 121 सप्लाई मजदूरों के संवेदकों की निविदा तय समय पर नहीं हो पाने के कारण सभी मजदूरों के अप्रैल माह के वेतन का भुगतान डीवीसी प्रबंधन को करना होगा.निविदा को फाइनल होने में लगभग दो माह का समय और लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है तो ऐसे में मजदूरों को आनेवाले दो माह का वेतन भुगतान डीवीसी प्रबंधन को ही करना होगा. पावर प्लांट के इन साइड सिविल के सप्लाई मजदूरों के संवेदकों में केसी कंस्ट्रक्शन, एमएल कंस्ट्रक्शन, रत्नेश कुमार शर्मा, सिद्धनाथ सिंह, अयान इंजीनियरिंग वर्क्स, एमके इंटरप्राइजेज, एके सिंह, विकास इंटरप्राइजेज शामिल हैं  और उपरोक्त सभी संवेदकों के 121 सप्लाई मजदूर कार्यरत हैं.

एक माह में डीवीसी को होगा 13 लाख का मुनाफा-डीवीसी प्रबंधन 121 सप्लाई मजदूरों के वेतन का भुगतान स्वयं करती है तो प्रबंधन को एक माह के भुगतान में प्रति मजदूर 38 हजार 455 रुपये की दर से एक माह में 46 लाख, 53 हजार 55 रुपये का भुगतान करना होगा. प्रबंधन को किये गये भुगतान के एवज में जीएसटी 18 फीसदी एवं संवेदकों के प्रॉफिट या कमीशन की राशि 10 फीसदी का भुगतान जो कि 28 फीसदी है, वो करना नहीं होगा और प्रबंधन को एक माह में 13 लाख, 2 हजार, 855 रुपये की बचत होगी. एक वर्ष में उक्त बचत की रात्रि लगभग 47 लाख रुपये की होगी. डीवीसी बोकारो थर्मल में कुल सप्लाई मजदूरों की संख्या लगभग 500 है.डीवीसी प्रबंधन संवेदकों से मजदूरों का वेतन भुगतान करवाने की बजाय खुद से भुगतान करती है, तो डीवीसी प्रबंधन को सालाना साढ़े छह करोड़ रुपया का मुनाफा होगा,जो कि एक बड़ी रकम होगी. मामले को लेकर डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर ने पूछे जाने पर कहा कि निविदा में विलंब के कारण डीवीसी प्रबंधन मजदूरों के अप्रैल माह के वेतन का भुगतान खुद करेगी.कहा कि निविदा फाइनल होने में एक से दो माह का समय लगेगा. डीवीसी प्रबंधन द्वारा सप्लाई मजदूरों को खुद से वेतन भुगतान करने एवं डीवीसी को इससे होने वाले मुनाफा के बारे में कहा कि वर्षां से एक सिस्टम चला आ रहा है जिसे समाप्त करना संभव नहीं है. कहा कि पूरे सिस्टम को दुरुस्त कर चलाने के लिए डीवीसी को भी अतिरिक्त मैन पावर की जरुरत पड़ेगी.

Related Articles

Back to top button