
Ranchi : झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से स्वीकृत आवासों में 80 फीसदी आवास बनकर तैयार हो गये. इन आवासों पर कई में गृह प्रवेश भी हो गया. केंद्र प्रायोजित इस योजना से झारखंड में अब तक 15.83 लाख से अधिक आवास योजना स्वीकृत की गयी है, जिसमें से अब तक 12.75 लाख से अधिक आवास बनकर तैयार हो गये हैं. वहीं, तीन लाख से अधिक आवास अब तक लंबित हैं. हालांकि, इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में लंबित आवासों की संख्या के चलते केंद्र ने नये आवास योजना की स्वीकृति नहीं दी है. केंद्र ने पहले लंबित आवास पूर्ण करने को कहा है. ग्रामीण विकास विभाग करीब छह लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति की जरूरत और बतायी है, पर केंद्र की मंजूरी नहीं मिलने के कारण नये लाभुकों को आवास योजना स्वीकृत नहीं हो पा रही है. सारी स्थिति समीक्षा आला स्तर पर की गयी है और अब तक की उपलब्धि पर संतोष जताया गया है, लेकिन नये आवास योजना की स्वीकृति के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : पत्नी से मारपीट के मामले में फरार शमीम के घर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया




