JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : पत्नी से मारपीट के मामले में फरार शमीम के घर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर-5 के क्रॉस रोड नम्बर-2 निवासी मोहम्मद शमीम के खिलाफ इश्तिहार चस्पा किया है. मोहम्मद शमीम के खिलाफ उसकी पत्नी रेशमा खातून ने आजादनगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद से वह फरार चल रहा है. इश्तिहार चस्पा करने पहुंचे आजादनगर थाना के एएसआई प्रमोद पासवान ने बताया कि एक महीने के भीतर मोहम्मद शमीम यदि पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के दो बच्चे हैं दोनों बालिग हैं. वे अपनी मां के साथ रहते हैं. रेशमा खातून का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-Adityapur : भीख मांगने के बहाने बेटे के साथ मोबाइल चोरी करते महिला पकड़ाई, हुई जमकर पिटाई

Related Articles

Back to top button