
New Delhi : टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार 2 हार के बाद केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय टीम का समर्थन किया है. पीटरसन ने लिखा, “खेल में एक विजेता और एक उप-विजेता होता है…कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए मैदान में नहीं जाता है.” बकौल पीटरसन, “लोगों को यह समझना होगा कि खिलाड़ी रोबोट नहीं होते हैं.”
खेल में एक विजेता और एक हारने वाला होता है। कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए बाहर नहीं जाता है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। कृपया महसूस करें कि खेल के लोग रोबोट नहीं हैं और उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है।
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) November 1, 2021
इसे भी पढ़ें:रायपुर में बनी थी साजिश, झारखंड से जुटाया सामान और फिर पटना में किये थे सीरियल Bomb Blasts
माइकल वॉन बोले, विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति दें
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारत को अपने खिलाड़ियों को अनुभव हासिल करने के लिए दुनियाभर की अन्य लीगों में खेलने की अनुमति देनी चाहिए. बकौल वॉन, प्रतिभाओं के बावजूद भारत ने वाइट बॉल क्रिकेट में वर्षों से कुछ खास हासिल नहीं किया है.
गावस्कर ने कहा, रोहित शर्मा पर भरोसा नहीं था
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्लेबाज़ी क्रम में तीसरे नंबर पर आना यह दर्शाता है कि भारतीय टीम को ट्रेंट बोल्ट का सामना करने के लिए उन पर भरोसा नहीं था. बकौल गावस्कर, “आप किसी खिलाड़ी के साथ ऐसा करते हैं…तो वह खुद सोचेंगे कि शायद उनमें क्षमता नहीं है.”
इसे भी पढ़ें:गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये
कभी-कभी ब्रेक की ज़रूरत होती : बुमराह
टी20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि भारतीय टीम बबल की थकान से जूझ रही है. उन्होंने कहा, “कभी-कभी ब्रेक की ज़रूरत होती है…आप परिवार को मिस कर रहे होते हैं…हम खुद को ढालने की कोशिश करते हैं लेकिन बबल की थकान व मानसिक थकान हावी हो जाती है.”
इसे भी पढ़ें:Jharkhand : सीएम हेमंत सोरेन से मिले काउंसल जनरल ऑफ जापान,निवेश पर हुई चर्चा
हिम्मत दिखाइए और विनम्र रहिए
टी20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना होने पर अर्जुन कपूर ने उनके लिए एक नोट लिखा है. उन्होंने लिखा, “कोई भी हारना नहीं चाहता लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि कोई भी उन लूज़र्स को पसंद नहीं करता जो दूसरों की असफलता से नाराज़ होते हैं. हिम्मत दिखाइए और विनम्र रहिए.”
इसे भी पढ़ें:नर्सिंग कौशल कॉलेज प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 3,699 छात्राएं अगले चरण के लिए चयनित




