JamshedpurJharkhand

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर लेकिन फ्यूल पंपों पर जनसुविधाओं का टोटा

Jamshedpur : तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करती जा रही हैं, लेकिन उस अनुपात में ग्राहकों को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं. क्या सरकारी मानकों के हिसाब से इन फ्यूल पंपों को जितनी सुविधा प्रधान करनी है, वास्तव में वहां उतनी सुविधाएं हैं या नहीं, यह जानने के लिए हमने शहर के पेट्रोल पंपों की पड़ताल की. ज्यादतर पंप ऐसे मिले, जिनमें ग्राहकों के लिए तय मानकों के अनुसार सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं.  साकची गोलचक्कर ,जुबली पार्क रोड, हावड़ा ब्रिज, सुंदरनगर, डिमना रोड, जुगसलाई स्थित पंपों पर जन सुविधाओं नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में  सड़क के किनारे करीब 50 से 60 पेट्रोल पंप हैं, जहां हर दिन एक लाख से अधिक लोग अपने वाहनों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भरवाते हैं.

शहर में पेट्रोल पंप पर लोगों को नहीं मिल रही सुविधाएं 

साकची बड़ा गोलचक्कर   : यहां पर दो फ्यूल दो पंप हैं. किसी में न तो टायलेट काम करता है और न ही पेयजल की व्यवस्था है. हवा भरने वाली मशीन लगी तो है, मगर खराब है.

मानगो पुल  : यहां पंप पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सुविधाओं के नाम पर पेयजल और गाड़ियों में हवा भरने की व्यवस्था नदारद दिखी.  टॉयलेट पर भी ताला लगा था.

जुबली पार्क रोड  : यहां पंप के बाहर गैरेज दुकान वाला ही पेट्रोल पंप का एयर यूज करके लोगों से गलत तरीके से पैसे की वसूली करता नजर आया.

पंप के लिए यह है नियम

  • पेट्रोल पंप के लिए 16 मीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी जमीन होनी चाहिए.
  • छह मीटर होनी चाहिए भवन की ऊंचाई.
  • कैनोपी का निर्माण सेट-बैक लाइन के भीतर अस्थाई संरचना के अनुरूप होगा.
  • भूतल से न्यूनतम ऊंचाई छह मीटर होगी.
  • पेट्रोल पंप न्यूनतम 12 मीटर और अधिकतम 24 मीटर चौड़ी सड़क पर होगा.
  • वाहन पार्किंग क्षेत्र कम से कम 80 वर्ग मीटर होगा.
  •  अंदर और बाहर जाने का रास्ता कम से कम नौ मीटर चौड़ा होगा.
  • अग्निशमन के सभी संसाधन होंगे.
  • पब्लिक के लिए टायलेट, पेयजल की व्यवस्था भी होनी चाहिए.
  • वाहनों के पहियों में हवा भरने की मशीन रखना जरूरी है.

जिन पेट्रोल पंप में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, उनसे बात की जायेगी. जहां तक टॉयलेट पर ताले लगे होने का सवाल है, तो बहुत सारे शरारती तत्व टॉयलेट का मिसयूज करते हैं, जिसके कारण पंप वालों को टॉयलेट में ताला लगाना पड़ता है.
– राजीव सिंह, पेट्रोल पंप एसोसिएशन अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button