
Jamshedpur : पहली बार प्रथम झारखंड राज्य लूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इसमे राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. एनएच 33 स्थिति डॉलफिन क्लब में इसका आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू ने किया. अब लूडो गेम को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गई है. झारखंड स्टेट लूडो एसोसिएशन की ओर से इसका आयोजन राज्य में पहली बार झारखंड में किया जा रहा है. इसमें कई जिले के 70 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. तीन कैटेगरी में यहां खेल को बांटा गया हैय. सब जूनियर, जूनियर और सीनियर.
इसे भी पढ़ें- डिमना में महिला की संदेहास्पद मौत के मामले में पति और ससुर हिरासत में




