JharkhandLead NewsRanchi

गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये

Ranchi : गैर असैनिक सेवा से झारखंड के दो अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा प्राप्त होगा. कार्मिक विभाग ने गैर असैनिक सेवा से आइएएस के पद में रिक्त्यिों के विरुद्ध पांच अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेज दिया है. इसमें दो अधिकारी आइएएस बनेंगे. कार्मिक विभाग ने कृषि सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सेवाओं से योग्य अधिकारियों के नाम विभिन्न विभागों से मांगे थे.

इसे भी पढ़ें:रायपुर में बनी थी साजिश, झारखंड से जुटाया सामान और फिर पटना में किये थे सीरियल Bomb Blasts

जिसके बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें पांच अधिकारियों के नाम आइएएस में करने की अनुशंसा की गयी है. जिसे कार्मिक विभाग ने यूपीएससी बोर्ड को भेज दिया है.

यूपीएससी की बैठक में इन अधिकारियों का साक्षात्कार भी होगा. बोर्ड से सहमति मिलने के बाद कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जायेगा. संभावना है कि दिसंबर माह तक इन्हें आइएएस सेवा मिल जाये.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand : सीएम हेमंत सोरेन से मिले काउंसल जनरल ऑफ जापान,निवेश पर हुई चर्चा

Related Articles

Back to top button