JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

NH 33 पर बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर, विकास व रामपुर में 253 करोड़ की लागत वाली योजना तैयार, ओरमांझी का बन रहा डीपीआर

Nikhil Kumar

Ranchi: राजधानी रांची से सटे नेशनल हाइवे 33 पर तीन नए फ्लाईओवर बनाये जायेंगे. तीन फ्लाईओवर में से दो रांची-रामगढ़ रूट पर व एक फ्लाईओवर रांची-टाटा रूट पर होगा. राज्य सरकार से इन तीन फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए एनएचएआई को पत्र भी लिखा है. इसके बाद एनएचएआई ने भी इसके निर्माण के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है. विकास से रामपुर सेक्शन में विकास और रामपुर के पास रिंग रोड से जोड़कर एक-एक फ्लाईओवर बनाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- मामूली गलतियों पर बर्खास्तगी उचित नहीं

विकास में फ्लाईओवर निर्माण का डीपीआर भी तैयार कर लिया गया हैे. यह फ्लाईओवर रिंग रोड को बाइपास से जोड़ेगा. इसके बनने से एनएच 33 पर रामगढ़ की ओर जाने वाले वाहन निर्बाध रूप से जा सकेंगे. पुल का एलाइनमेंट तय किया जा रहा है. वहीं, इस रूट पर ओरमांझी के पास भी फ्लाईओवर निर्माण की योजना तेजी से बन रही है. वहीं ओरमांझी ब्लॉक के समीप नया फ्लाईओवर बनाया जाना है. यहां पर काम बीते दिनों शुरू भी हो गया था लेकिन स्थानीय विरोध के चलते कुछ दिनों से काम रूक गया है. काम जल्द शुरू करने को लेकर अधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं. वहीं, रामपुर रिंग रोड के पास एनएच 33 में भी एक फ्लाईओवर बनेगा. इसके लिए भी एनएचएआई की ओर से डीपीआर तैयार कराया जा रहा है. इंजीनियरों ने बताया कि विकास और रामपुर में ब्रिज निर्माण में 253 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

विकास- रामपुर बाइपास का काम अंतिम चरण में

एनएच 33 के विकास से रामपुर बाइपास निर्माण का काम अंतिम चरण में है. इस माह के अंत तक इसके चालू होे जाने की संभावना है. विकास से रामपुर तक की सड़क 26.77 किमी लंबी है. इस रोड को मेसर्स रामकृपाल कंस्ट्रक्शन निर्माण करवा रहा है. लगभग 381 करोड़ की लागत से इसे बनाया जायेगा. फोरलेन बने इस रोड में चार माइनर व दो मेजर ब्रिज का निर्माण किया गया है. रेल ओवर ब्रिज भी एक बनाया गया है. इसमें एक टॉल प्लाजा भी तैयार किया गया है, रोड चालू होने के बाद इसके जरिये टॉल की वसूली की जायेगी.

Related Articles

Back to top button