DhanbadJharkhand

धनबाद: एशियान द्वारिका जालान मेमोरियल हॉस्टिपल ने अभिषेक सिंह को रक्तदान के लिए किया सम्मानित

Dhanbad: शनिवार को एशियान द्वारिका जालान मेमोरियल हॉस्टिपल प्रबंधन ने भाजपा नेता अभिषेक सिंह और उनकी टीम को सम्मानित किया. लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदान के लिए समाज के अन्य लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने हेतु ब्लड बैंक की ओर से मोमेंटो और आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया. ब्लड बैंक के मेडिकल इंचार्ज डॉ. एन. के.सिंह और सुदीप पांडेय ने सभी को सम्मानित किया.

ज्ञात हो कि भाजपा नेता अभिषेक सिंह प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं तथा हर 4-6 महीने के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाते हैं.

इसे भी पढ़ें:भाजपा के शासनकाल में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही हैः आभा सिन्हा

विगत कोरोना महामारी के काल में जब समाज को सबसे ज्यादा सेवा की जरूरत थी तब अभिषेक सिंह एवं उनकी टीम लगातार लोगों को रक्तदान और प्लाज्मा डोनेट किया. और लोगों को प्रेरित करके लोगों से डोनट करवा रहे हैं. टीम अभिषेक की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी है जिससे कोई भी जरूरतमंद फोन कर रक्तदान हेतु मदद लेता है.

इसी सभी को बातों को देखते हुए एशियान जालान हॉस्टिपल के ब्लड बैंक के द्वारा अभिषेक सिंह और उनकी टीम को सम्मानित किया है.

इसे भी पढ़ें:रांची नगर निगम का तुगलकी फरमान, पैडल रिक्शा पर लगाई रोक

रक्तदान मानव जाति के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा: अभिषेक

सम्मानित होने पर भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का सबसे बड़ा कार्य है. लगातार हम लोगों को सेवा कर रहे हैं. हमारे कुछ समय के प्रयास से अगर किसी की जिंदगी बच जाती है तो इससे बड़ा और क्या कार्य होगा.

रक्तदान करके उससे सही जरूरतमंद लोगों तक उपलब्ध करवाने हेतु एशियान जालान हॉस्टिपल ब्लड बैंक का भी बहुत बड़ा योगदान है जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं.

इसे भी पढ़ें:Old pension scheme : सीएम की सदन में घोषणा के बाद, झारखंड के सवा लाख सरकारी कर्मियों में खुशी की लहर

Related Articles

Back to top button