JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड हाइकोर्ट में शुरू हुई फिजिकल सुनवाई

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट में अब फिजिकल सुनवाई शुरू हो गयी है. इससे संबंधित अधिसूचना पिछले दिनों हाइकोर्ट के रिजस्ट्रार ने जारी कर दी है. ऐसे में सोमवार को हाइकोर्ट के सभी कोर्ट रूम में फिजिकल सुनवाई हुई. जहां अधिवक्ता व मुवक्किल समेत सभी कोर्ट में जज मौजूद रहे. कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण फिजिकल सुनवाई स्थगित कर दी गयी थी. लंबे समय बाद सोमवार से फिजिकल सुनवाई शुरू हुई. रजिस्ट्रार की सूचना के अनुसार फिजिकल सुनवाई सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को होगी. वहीं बुधवार और शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई होगी. इसके पहले हाइकोर्ट के आदेश पर राज्य के सभी सिविल कोर्ट में पहले से फिजिकल सुनवाई जारी है.

वहीं हाइकोर्ट में सुनवाई का लाइव प्रसारण जारी है. कोर्ट नंबर दस और बारह में होनेवाली सुनवाई का लाइव प्रसारण किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – सरकार प्रायोजित है झारखंड में भाषा विवाद : बिरंची

Related Articles

Back to top button