NEWS

सरकार प्रायोजित है झारखंड में भाषा विवाद : बिरंची

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में भाषा विवाद सरकार द्वारा प्रायोजित है. झारखंड में भाषा विवाद सिर चढ़कर बोल रहा है. इस मामले पर सरकार के मंत्रियों में मतैक्य नहीं है. ऐसे मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस सरकार को सिर्फ उर्दू से मतलब है. दावे के साथ कह सकता हूं कि सदन में बैठे 81 सदस्यों में से किसी को उर्दू नहीं आता होगा.

इसे भी पढ़ेंःसांसद संजय सेठ, प्रवक्ता प्रतुल ने लोअर कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

राज्य में चारों तरफ भय का वातावरण

बिरंची ने कहा कि राज्य में चारों तरफ भय का वातावरण है. पिछले दो वर्षों से झारखंड पुलिस अपराधों का ब्यौरा नहीं दे सकी है. इसे ढकने का काम कर रही है. यह सरकार के इशारे पर हो रहा है. हेमंत सरकार में पुलिस, वकील, जज, डॉक्टर, पत्रकार, राजनीतिक कार्यकर्ता कोई भी सुरक्षित नहीं है. सत्ता में बैठे लोग पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं.

 

निर्वाचन आयोग का फैसला नहीं माना जा रहा

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक के रूप में मान्यता दे दी है. इसके बाद भी उन्हें सरकार के दवाब में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं दी जा रही है. कहा कि प्रदीप यादव बताएं कि वह झाविमो में हैं या कांग्रेस में.

 

चपरासी और किरानी की नौकरी मूलवासी को मिल रहा है तो विपक्ष को पेट में दर्द : सुदिव्य सोनू

झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि हेमंत सरकार में चपरासी और किरानी की नौकरी मूलवासियों को मिल रहा है तो विपक्ष को पेट मे दर्द हो रहा है. कहा कि हिंदी भाषा को लेकर विपक्ष भरम फैला रहा है. बिना अंग्रेजी और हिंदी पास किये नौकरी नहीं मिलेगी. उर्दू राज्य के सभी जिलों में बोली जाती है. पूर्व में भी भाजपा सरकार ने उर्दू को सभी जिला में रखा था.  अब भाजपा के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.

लाश पर दुकानदारी करती है भाजपा

सोनू ने कहा कि भाजपा लाश पर राजनीति की दुकानदारी करती है। बरही में रूपेश पांडेय मामले में भाजपा ने पूरे प्रदेश में जुलुश निकालकर साम्प्रदायिक भावना को जगाने का काम किया।

Related Articles

Back to top button