JharkhandLead NewsRanchi

पंचायत चुनावः सबसे अधिक गिरिडीह से चुन कर आयेंगे 344 मुखिया, लोहरदगा से सबसे कम 66

Ranchi : राज्य निर्वाचन आयोग राज्य में पंचायत चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को फाइनल टच दे रहा है. उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में पर्व, त्योहारों की समाप्ति के बाद पंचायत चुनाव के संबंध में घोषणा हो जायेगी. संभवतः दिसंबर के आखिर तक चुनाव 4 से 5 चरणों में करा लिये जायें. इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जायेगी. फिलहाल आयोग ने अपने स्तर से पंचायतों के पदों, स्थानों की संख्या तय कर ली है.

किस जिले से कितने मुखिया, कितने वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का चयन होगा, यह निर्धारित हो गया है. इसके मुताबिक 264 प्रखंडों में 4345 मुखिया चुने जायेंगे. वार्ड (ग्राम पंचायत) सदस्यों की संख्या 53479 होगी.

पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या 5341 और जिला परिषद की 536 होगी. सबसे अधिक मुखिया गिरिडीह 344 में चुने जायेंगे, वहीं सबसे कम लोहरदगा में महज 66 मुखिया ही चुन कर आयेंगे.

इसे भी पढ़ें:गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये

जिलावार इस तरह से होगा चयन

जिलामुखिया पदों की संवार्ड सदस्य (ग्रा पं)पं. स. सजिप सदस्य
गढ़वा189244824525
पलामू265330433232
लातेहार115139614215
चतरा152196019620
हजारीबाग250307830730
कोडरमा105116311812
गिरिडीह344446044646
देवघर194245824625
गोड्डा197247124624
साहेबगंज162202320320
पाकुड़128170416917
दुमका206251825125
जामताड़ा118144914514
धनबाद256295229529
बोकारो249295829431
रामगढ़125146114715
लोहरदगा66803818
गुमला159194719219
खूंटी8699010010
रांची305363136536
सिमडेगा94111011111
प. सिंहभूम217279126728
पूर्वी सिंहभूम231165616817
सरायकेला खरसावां132274827527

इसे भी पढ़ें:रायपुर में बनी थी साजिश, झारखंड से जुटाया सामान और फिर पटना में किये थे सीरियल Bomb Blasts

Related Articles

Back to top button