JharkhandLead NewsRanchi

रांची शहर के लोगों को जल्द मिलेगी मूलभूत सुविधाएं : मेयर

Ranchi: शुक्रवार को मेयर डॉ आशा लकड़ा ने वार्ड 4,8 व 52 में 75 लाख 57 हजार रुपये की लागत से चार योजनाओं का शिलान्यास किया. वार्ड 4 के कुसुम विहार बरियातू में दरहा भुताही पूजा स्थल में 12,61,304 रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण, कुसुम विहार रोड-9 स्थित मदरा मुंडा कॉलोनी में बसंत खलखो के घर से वीणा कच्छप के घर तक वाया भीम टोप्पो के घर तक 13,55,875 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. वहीं वार्ड- 8 स्थित महावीर नगर में संजय महतो के घर से गोरेलाल मेडिकल स्टोर तक 9,16,659 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया जायेगा. वार्ड-26 स्थित पटेल चौक के समीप लगभग 17 लाख की लागत से पार्क का निर्माण और वार्ड-52 स्थित हटिया में 23,23,400 रुपये की लागत से उरांव शमशान घाट की चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा. मेयर ने कहा कि शहर के विकास को लेकर निगम परिषद की बैठक में कई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं. शहरवासियों को जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी.

समय से पहले निकाय चुनाव की तैयारी में सरकार

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आनन-फानन में निकाय चुनाव कराने की तैयारी कर रही है. जबकि रांची नगर निगम समेत अन्य नगर निकायों  में चुने गए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल अभी शेष है. निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को दरकिनार कर राज्य सरकार ओबीसी केटेगरी के लोगों का हक व अधिकार छीनने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह डर सता रहा है कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुल गई तो नगर निकायों के चुनाव में राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी. इसी डर से राज्य सरकार ने आनन-फानन में समय से पूर्व निकाय चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है.

ये रहे मौजूद

वार्ड 25 के पार्षद अर्जुन राम, वार्ड 26 के पार्षद अरुण झा, वार्ड 52 के पार्षद निरंजन कुमार, भाजपा नेता संतोष मिश्रा, मनीष पाहन, मीना कच्छप, फुलमनी उरांव, बबलू उरांव, राजू उरांव, शुकरा उराव, प्रताप, इंद्रजीत यादव, मनोज वर्मा.

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठकः कांके में सीसीएल को अस्पताल खोलने के लिए दी गयी 5.5 एकड़ जमीन

Related Articles

Back to top button