Giridih

गिरिडीह के तीन थानों में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,अधिकारियों ने दिए कई निर्देश

Giridih: मुहर्रम के त्योहार को लेकर सोमवार को जिले के तीनों थानों नगर, मुफ्फसिल और पचंबा थाना  में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सदर एसडीएम विशालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा, राम नारायण चौधरी, मुकेश दयाल सिंह, बीडीओ दिलीप महतो और सीओ रविभूषण प्रसाद समेत कई पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि साउंड सिस्टम एसोसिएशन के संचालकों के साथ हुई बैठक में यह तय हो चुका है कि डीजे की बुकिंग किसी मुहर्रम कमेटी की ओर से नहीं की जाएगी. इसके अलावा सांउड सिस्टम की बुकिंग कराने वाले भी हाई वॉल्यूम के साउंड सिस्टम को बुक नहीं करेगें. तय किए गए इन नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई भी निश्चित रूप से होगी.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का पत्र बुद्धिजीवियों को सौंपा

बैठक के दौरान शांति समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जिन रुटों पर अखाड़ा निकालने का लाईसेंस है उन्हीं रुटों से अखाड़ा गुजारा जाएगा. पदाधिकारियों ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आग के लुक का इस्तेमाल होने पर भी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि आग के लुक के इस्तेमाल होने से बड़े अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है. लिहाजा, किसी सूरत में आग के लुक का इस्तेमाल नहीं होगा. बैठक में मौजूद सदस्यों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में एबूलेंस के साथ मेडिकल सुविधा और चिकित्सकों की ड्यूटी त्योहार के दिन लगाने की मांग की.  इसके अलावा निर्धारित जगहों पर तय रूट के दौरान पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित हो.

Related Articles

Back to top button