
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह सरीखे दिग्गज नेताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि एकलव्य ने अपने गुरु के कहने पर अंगूठा काटकर भेंट कर दिया था, लेकिन भाजपा में तो गुरुजनों को ही किनारे लिया दिया गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन दिग्गज नेताओं और उनके परिवार का अपमान करना भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का पीएम नरेंद्र मोदी का तरीका है.
क्या कहा राहुल ने
महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि एकलव्य ने अपने गुरू के कहने पर अपना दाहिने हाथ का अंगूठा का काटकर भेंट कर दिया था. भाजपा में तो अपने गुरूजनों को ही अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि वाजपेयी जी, आडवाणी जी, जसवंत सिंह जी और उनके परिवारों का अपमान करना भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का प्रधानमंत्री का तरीका है. इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मुंबई में कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुरु आडवाणी का अपमान किया जबकि हिदू धर्म की सीख के अनुसार व्यक्ति के जीवन में गुरू का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान होता है. गांधी ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि मोदी के गुरु और मार्गदर्शक आडवाणी हैं. लेकिन पीएम सरकारी कार्यक्रमों में भी उनका सम्मान नहीं करते. वह तो मैं हूं जो प्रोटोकॉल का पालन करता हूं और मैं ऐसी घटनाओं के दौरान हमेशा उनके साथ हूं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




