
Patna : चोरों ने सेवानिवृत इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़ कर 37 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामला पटना के दानापुर थाना इलाके की बताई जा रही है. जहां चोरों ने लेखानगर निवासी व सेवानिवृत इंस्पेक्टर सुरेश राय के बंद घर का ताला तोड़ दो लाख नगद व 35 लाख के जेवरात ले उड़े.
इसे भी पढ़ें : वयस्क बेटे की शिक्षा खर्च से मुक्त नहीं हो सकता पिताः दिल्ली हाई कोर्ट
इस संबंध में गृहस्वामी के पुत्र संजय प्रकाश सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. संजय प्रकाश बालमुकुंद टीएमटी सरिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.
घटना के बारे में गृहस्वामी संजय प्रकाश सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को महानवमी के दिन मां प्रभावती देवी के निधन हो गया था. घर में ताला बंद कर पूरा परिवार अपने गांव दाह संस्कार में शामिल होने गया था. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े दस बजे पड़ोसी ने फोन सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद मामले का पता चला.
इसे भी पढ़ें : बिहार : मुजफ्फरपुर में 30 लाख की शराब जब्त, 150 कार्टन शराब बरामद




