JharkhandRamgarh

रामगढ़: संदेहास्पद स्थिति में बाइक के साथ शव बरामद, हत्या की आशंका

Ramgarh: रामगढ के कुजू ओपी पुलिस ने पोचरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय के समीप बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में एक बाइक के साथ शव को बरामद किया है. कुजू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद को उक्त कार्यालय के समीप बाइक के साथ शव पड़े होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद ओपी प्रभारी ने ओपी के चेतन कुमार सिंह, हीरालाल मुंडू सदलबल घटनास्थल पहुंचकर उसे बरामद किया.  हालांकि मृतक के पॉकेट से पुलिस को जो आईडी कार्ड हाथ लगी है उसमें विजय कुमार मुंडा तथा टाटा स्टील वेस्ट बोकारो घाटो का कर्मी होने की बात सामने आई है. इधर घटनास्थल पर जुटे लोगों की जुबान पर तरह-तरह के चर्चाएं थी. उनका कहना था कि अगर यह सड़क दुर्घटना है तो मृतक चोटिल होता व बाइक भी क्षतिग्रस्त रहती, पर बाइक को जरा सी भी खरोच नहीं आई है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य इसे अन्यत्र स्थान पर फेंक दिया गया. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है. बाद में पुलिस ने पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 02 एएल- 0142 को जब्त करते हुए शव को एएनएच के एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग सदर थाना के ASI अमरुद्दीन और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

Related Articles

Back to top button