JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

PANCHAYAT ELECTION: 24 मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग तैयार, की वोटरों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

Ranchi: राज्य में अब तीसरे चरण का मतदान होना है. तीसरी दफा गाँव की सरकार बनाने को इस चरण में राज्य के 19 जिलों के 72 प्रखंडों में मतदान होंगे. रविवार को चुनाव प्रचार का भोंपू भी शांत हो गया. अब डोर टू डोर ही कैंडिडेट मतदान के लिए आग्रह कर सकते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तरफ से सभी मतदाताओं को सामने आने और वोट डालने की अपील की है. 24 की सुबह 7 बजे से दिन के 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

इन जिलों में यहां होगी वोटिंग

चतरा- कान्हाचट्टी, ईटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर.

लातेहार- बालूमाथ, बारियातु, हेरगंज.

लोहरदगा- कुडू, सेन्हा.

पूर्वी सिंहभूम- बोडाम, पटमदा, पोटका.

पश्चिमी सिंहभूम- खूंटपानी, चाईबासा, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी.

सरायकेला-खरसावां- कुचाई, खरसावां, सरायकेला, गम्हरिया, राजनगर.

देवघर- सारवां, सोनाराय ठाढी, मधुपुर, करौं.

धनबाद- बलियापुर, कलियासोल, एगारकुण्ड.

दुमका- दुमका, मसलिया, रानेश्वर.

गिरिडीह- धनवार, बिरनी, सरिया.

साहिबगंज- मंडरो, तालझारी, उधवा.

सिमडेगा- कोलेबिरा, जलडेगा.

रांची- ओरमांझी, अनगडा, नामकुम, सिल्ली.

रामगढ़- पतरातू, रामगढ़.

बोकारो- नोवाडीह, चंद्रपुरा.

हजारीबाग – ईचाक, दारू, टाटी झरिया, विष्णुगढ़, डाडी, चुरचू.

गढ़वा- खरौंधी, केतार, भवनाथपुर, विशुनपुरा, रमना, नगर ऊंटारी.

पलामू- मनातू, तरहसी, नीलांबर पीताम्बर (लेस्लीगंज), सतबरवा, पांकी.

गुमला – डुमरी, अल्बर्ट एक्का जारी, चैनपुर.

गोड्डा, पाकुड़, खूंटी, जामताड़ा जैसे जिले तीसरे चरण की लिस्ट से बाहर हैं.

सुरक्षा की तैयारी पूरी

सभी 19 जिलों में तीसरे चरण के चुनाव के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारी है. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारी लगातार गांवों में घुम घुमकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. ग्रामीणों को भी चुनाव के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी प्रकरण: काशी-विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत ज्ञानवापी परिसर से मिले शिवलिंग की पूजा-अर्चना की अनुमति मांगेंगे

Related Articles

Back to top button