JharkhandLead NewsNEWSPalamu

पलामू: बस और दो बाइक में जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Palamu: डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच-98 पर गुरुवार की सुबह औरंगाबाद की ओर से डालटनगंज जाने के क्रम में सर्विस बस बाबा भोलेनाथ में दो अलग-अलग बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने औरंगाबाद-डालटनगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया है. सूचना मिलने पर नावा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है.

मृतकों की पहचान हिंदी दैनिक अखबार के नावा बाजार प्रतिनिधि बबलू प्रसाद गुप्ता के 16 वर्षीय भतीजे छोटू प्रसाद (पिता-स्व. मथुरा प्रसाद) और दूसरी बाइक पर सवार उंटारी रोड के मुरमा कला निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश (पिता-रामलखन राम) के रूप में हुई है. घटना के बाद बस मौके पर खड़ी है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है. नावा बाजार के थाना प्रभारी दीपक कुमार दास दल बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं.

बताया जा रहा कि छोटू प्रसाद बाइक से निकल कर सड़क पर आया था. इसी क्रम में बस ने पहले उसकी बाइक में टक्कर मार दी और असंतुलित होकर दूसरी बाइक से जा रहे चंद्रप्रकाश को भी चपेट में ले लिया. छोटू प्रसाद नावा किसी काम से जाने के लिए घर से निकला था, जबकि चंद्रप्रकाश नौडीहा बाजार एंबुलेंस लेने के लिए जा रहे थे. चंद्रप्रकाश एंबुलेंस के चालक हैं.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: बच्ची ने दिया साहस का परिचय, अपहरण के बाद बदमाशों के चंगुल से भागी

Related Articles

Back to top button