JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा: बच्ची ने दिया साहस का परिचय, अपहरण के बाद बदमाशों के चंगुल से भागी

Koderma: जिले के जयनगर आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मंधवाटांड के पास से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पांचवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया. बच्ची ने अदम्य साहस दिखाते हुए एक बदमाश के हाथों को दांत से काट दिया और उनके चंगुल से बचकर भागी. घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने जयनगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. गोहाल के रहने वाले चंदन पासवान की 10 वर्षीय पुत्री परिधि पासवान आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड में पांचवीं में पढ़ती है. वह बुधवार को बस से स्कूल पहुंची थी. इसके स्कूल के ठीक सामने स्टेशनरी की दुकान पर वह कॉपी खरीदने लगी. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके पिता के दोस्त के रूप में परिचय दिया. पिता द्वारा बुलाने की बात कह दोनों उसे बाइक पर बैठाकर पिपचो ले गए. वहां पिता को न देख परिधि ने शोर मचाना चाहा. इस पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे शख्स ने उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद भी परिधि ने हिम्मत नहीं हारी और उस शख्स के हाथ में दांत से काट लिया और इसके साथ ही वह उनके चंगुल से भाग निकली. भागकर वह घर पहुंची और घर वालों को पूरी बात बतायी. इधर स्कूल प्रबंधन ने लिखित तौर पर थाना को पूरी जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें: 27 मई को रांची में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल

Related Articles

Back to top button