JharkhandLead NewsRanchi

पलामू पुलिस ने जेजेएमपी नक्सली संगठन के चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : पलामू पुलिस ने जेजेएमपी नक्सली संगठन के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सलियों से पलामू पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के कहने पर सभी लेवी के लिए घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे. गिरफ्तार नक्सली धर्मेंद्र कुमार पांकी थाना क्षेत्र के नवागढ़, सतन और जगन उरांव पांकी थाना क्षेत्र के सुरजीन, जबकि राजू साव पांकी थाना क्षेत्र के राधाडीह का रहने वाला है.

इसे भी पढे़ं – FIH Olympic Qualifiers HOCKEY 2024 RANCHI: इटली को परास्त कर पांचवें पोजिशन पर पहुंचा न्यूजीलैंड

Related Articles

Back to top button