GiridihJharkhand

बरनवाल फ्लैक्स के मालिकों पर बहु ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, गिरिडीह नगर थाना में केस दर्ज

Giridih : गिरिडीह में दहेज प्रतड़ना का एक मामला सामने आया है. शिवरानी कुमारी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसके पति और बरनवाल फ्लैक्स के मालिक धीरज बरनवाल, भैंसुर विकास बरनवाल, ससुर मदन बरनवाल समेत अन्य लोगों ने दहेज की खातिर मारपीट की है. उसने ससुराल की महिलाओं समेत पति, भैंसूर और ससुर पर दो दिन पहले जम कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी मंगलवार शाम गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ नगर थाना प्रभारी को दी गयी. मामले को गंभीर देख एसपी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसे दो दिनों तक कमरे में बंद रखा गया. उसने किसी तरह अपने मायके में परिजनों को जानकारी दी, तो उसके भाई समेत अन्य सदस्य ससुराल पहुंच कर उसे वहां से निकाला. उसका सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

पीड़िता ने नगर थाना पुलिस को दिये बयान में कहा कि ससुर, भैंसूर और पति समेत ससुराल में सास-ननद तक उसके साथ पिछले कई सालों से मारपीट करते रहे हैं. क्योंकि उसके माता-पिता नहीं हैं तो वो अपने मामा के घर ही पली-बढ़ी. जहां से उसके मामा ने उसकी शादी धीरज बरनवाल के साथ करायी थी. शादी के कुछ दिनों तक वह ठीक से थी, लेकिन अचानक उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज में लाखों रुपये लाने की मांग कर दी. उसने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी. एक बच्चा होने के बाद भी उसके साथ मारपीट होती रही. वहीं दो दिन पहले ही उसके पति, ससुर और भैंसूर समेत सास और ननद ने जम कर मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया. इधर पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस जांच में जुट गई है और कार्रवाई भी शुरू की है. फिलहाल पति और ससुर व भैंसूर फरार बताये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, गिरिडीह के भूमाफियाओं से हर थानेदार को दूर रहने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button